रामगढ़ । रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पखडी, कमोर, कमोर कैंप, नगा, रंगूर वरोटा कैंप के लोगों को चिंता सता रही है कि अगर हमारे क्षेत्र में बांध टूट गया तो हमारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। पूर्व सरपंच पाला सिंह, हैप्पी रंधावा, जोगिंद्र सिंह, बिकी चौधरी, प्रदीप कुमार, शमशेर सिंह, बलबीर सिंह ने कहा कि जैसे पिछले कुछ साल से हमारे क्षेत्र में बांध टूटता आ रहा है। अगर इस बार भी टूट गया तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। गांव के लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से बांध को मजबूत किया था। बुधवार को फिर से पहाड़ों पर तेज बारिश होने से देवक और बसंतर नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बांध का कटाव शुरू हो गया है, किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह से बारिश होती रही तो बांध टूट जाएगा। संवाद