{"_id":"5f46b9168ebc3e3cff2ec291","slug":"rain-fal-jammu-news-jmu217329224","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के चलते शहर हुआ जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के चलते शहर हुआ जलमग्न
विज्ञापन
बड़ी ब्राह्मणा का सिडको चौक पर भरा पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बुधवार सुबह हुई जोरदार बारिश के चलते बाड़ी ब्राह्मणा कस्बा जलमग्न हो गया। म्यूनिसिपल कमेटी क्षेत्र का ऐसा कोई भी इलाका ऐसा नहीं था जहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हुई हो। सबसे व्यस्त चौक सिडको चौक हो या मुख्य बाजार हर तरफ पानी ही पानी भरा नजर आया। म्यूनिसिपल कमेटी के दफ्तर के आसपास भी जबरदस्त जलभराव हुआ। जोरदार बारिश के चलते लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। इसके चलते लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। लोगों में रोष भी है कि हर बार बरसात के दिनों में उन्हें इस तरह की मुसीबत झेलनी पड़ती है, लेकिन हर साल की तरह इस साल भी म्यूनिसिपल कमेटी के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। क्योंकि कमेटी की तरफ से बरसात को लेकर किसी भी किस्म की तैयारी नहीं की जाती है। हर बार की तरह इस बार भी हमें नुकसान झेलना पड़ रहा है। बारिश के चलते पानी का निकास बाड़ी ब्राह्मणा शहर के लिए एक मुख्य मुद्दा बन चुका है। इसकी तरफ कमेटी अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। संवाद
--------
भारी बारिश से बिजली ढांचे को पहुंचा नुकसान
बड़ी ब्राह्मणा। जोरदार बारिश ने बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया है। बाड़ी ब्राह्मणा के आसपास के क्षेत्रों में बिजली के पोल भारी बारिश के चलते नीचे गिर गए हैं। इसके अलावा दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कार्थोली में पोल नीचे गिरने के कारण एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। दूसरा ट्रांसफार्मर सीओड़ा क्षेत्र में पोल गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं बड़ी ब्राह्मणा वन रिसीविंग स्टेशन में जलभराव के कारण औद्योगिक क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति प्रभवित हुई है। जलभराव के कारण रिसीविंग स्टेशन में मोटर और कई उपकरण भी खराब हुए हैं। पीडीडी के जेई रवि कुमार का कहना है कि भारी बारिश के चलते कई जगह पोल गिर गए थे और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए, उनको ठीक कर दिया गया है और बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद