{"_id":"5f21ce558ebc3e63b42d9148","slug":"rain-fal-jammu-news-jmu2154220133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
सांबा मे बारिश के बाद धान की रापाई मे जुटे किसान
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। बुधवार सुबह हुई बारिश से मीरां साहिब क्षेत्र में लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों को मुश्किलों सामना भी करना पड़ा। दिन निकलने के साथ ही एक बार फिर सूर्य निकलने पर गर्मी में बढ़ोतरी हो गई।
पिछले कई दिन से जारी भीषण गर्मी के चलते लोग काफी दिनों से आसमान की ओर देख बादल देखने के बावजूद भी बारिश नहीं हो रही थी। वहीं दूसरी ओर आरएस पुरा क्षेत्र में बारिश नहीं होने पर कई दिन से सूर्य देव के प्रकोप के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरएस पुरा के सीमावर्ती क्षेत्रों में बारिश नहीं होने पर किसानों में काफी मायूसी देखी गई। किसान रतन लाल का कहना है कि इस समय धान की फसल लगाई होने पर किसानों को पानी की जरूरत है पर इंद्र देव की कृपा नहीं होने पर लोग बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। किसान कल्याण सिंह का कहना है कि इन दिनों अधिक गर्मी के चलते बिजली सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही, जिसके चलते सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि बारिश नही होने पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान धर्मपाल चौधरी का कहना है कि धान की फसल लगाई होने पर कई किसान बारिश के पर निर्भर है। इन दिनों बारिश नहीं हो पाने से आप धान भी सूख रही है।
---------------
मात्र बारह मिनट हुई हल्की बारिश, कई गांवों को एक बूंद भी नसीब नहीं हुई
अरनिया। करीब दो सप्ताह के इंतजार के बाद बुधवार को हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है। वहीं क्षेत्र के कई गांव इस बारिश से भी वंचित रह गए।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे आसमान पर काले बादल घिर आए। लोगों को लगा कि आज इंद्र देव हम पर कृपा बरसाएंगे। करीब सात बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ मात्र बारह मिनट के बाद आसमान साफ हो गया। इस बारह मिनट की बारिश से भी खासतौर से हल्के के सीमावर्ती गांव पूरी तरह वंचित रहे, जिससे बीते करीब दो सप्ताह राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को आज भी निराशा ही हाथ लगी। देर शाम खबर लिखे जाने तक आसमान पूरी तरह साफ व तपिश और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। संवाद
--------------
बारिश ने दिलाई लोगों की भीषण गर्मी से राहत
विजयपुर। कुछ दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बुधवार सुबह हुई बारिश के कारण हर वर्ग ने राहत की सांस ली। जानकारी अनुसार कुछ दिन से भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया। क्योंकि एक तो गर्मी और ऊपर से बिजली की कटौती, जिस कारण इस गर्मी से हर वर्ग परेशान है। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनता के साथ पशु पक्षियों ने भी राहत की सांस ली। क्योंकि गर्मी के कारण तालाबों, छपड़ियों में पानी न होने के कारण पशु, पक्षी काफी परेशान हो गए। इस बारिश से किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। किसान रमेश कुमार, मानसिंह, तीर्थ राम, सुरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, हरनाम सिंह आदि ने बताया कि धान की रोपाई चल रही है लेकिन पानी न होने के कारण हम किसानों को काफी परेशानी आ रही थी। इंद्र देवता की मेहरबानी से हम लोग काफी खुश हैं और खेतों में काम के लिए जुट गए हैं। संवाद
---------------
बारिश ने किसानों को दी राहत, किसान जुटे धान की रोपाई में
सांबा। किसान काफी असमंजस में थे कि उनकी धान की रोपाई कैसे होगी। बुधवार को सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है। किसान सतपाल, गोपाल दास, बलवीर सिंह, रामदास आदि ने बताया कि उनकी धान की खेती बारिश के पानी पर ही निर्भर है। गत क ई दिन से वह लोग परेशान थे कि धान की रोपाई का समय निकल रहा है। ऐसे में सुबह हई बारिश से उनके खेतों में पानी बना हुआ है। इसको लेकर वह लोग परिजनों के साथ धान की रोपाई में जुटे हैं। उनके अनुसार एक बार धान की रोपाई हो जाए फिर आहिस्ता-आहिस्ता धान की फसल तैयार हो जाएगी। बारिश होने से अच्छी पैदावार की उम्मीद बनी रहती है। संवाद
--------------------
बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसा
सांबा। कस्बे के चक मंगा मोहल्ले के लोगों को बारिश के पानी से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पानी की निकासी नहीं होने पर पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे उनका घरेलू सामान खराब हो चुका है। कैली मंडी के सरपंच लब्लु संबयाल ने बताया कि लोगों ने गलियों में अतिक्रमण कर रखा है। पानी की निकासी के नहीं होने से सारा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। लोगों ने बुधवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग है कि उनके मोहल्ले के पानी की निकासी कराई जाए। हर बरसात में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बुधवार सुबह हुई बारिश से उनके घर भी जलमग्न हो चुके हैं। घरों में पानी के घुसने से घरेलू सामान खराब हो गया है। उन्होंने डीसी रोहित खजूरिया से अनुरोध किया है कि वह प्रभावित क्षेत्र में पहुंच कर लोगों के दर्द को सुनें व समाधान कराएं। संवाद