फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain faall

शहर में बारिश से मौसम सुहावना

विज्ञापन
rain faall
जम्मू। शहर के कई हिस्सों में बुधवार शाम को हुई अचानक बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तेज हवा के साथ कुछ ही मिनटों में बरसे पानी से कई जगह जलभराव हो गया। बारिश से रात के पारे में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में मौसम साफ रहने से तपिश का थोड़ा अहसास हुआ। लेकिन शाम पांच बजे अचानक तेज हवा चलने के साथ काली घटाएं छा गई। शहर के बिक्रम चौक, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, ज्यूल चौक, तालाब तिल्लो आदि हिस्सों में तेज बारिश होने लगी, हालांकि इस बीच शहर के ऊपरी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। कुछ ही देर में सड़कों पर जलभराव हो गया। तेज बारिश से जो यहां था वहीं फंस गया। दोपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। एमए स्टेडियम के मुख्य इंडोर हाल के बाद तालाब बन जाने से खिलाड़ियों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लेकिन थोड़ी देर बाद मौसम साफ होने के साथ ठंडी हवाएं चलनी लगीं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री गिरकर 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहा, लेकिन यहां अधिकतर जिलों में पारे में गिरावट आई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed