फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain expected in some parts of Jammu and Kashmir from April 26 to 28

Jammu Kashmir: प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज से बारिश के आसार, जम्मू संभाग में अधिक पड़ेगा असर

Wed, 26 Apr 2023 12:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 12:39 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 से 28 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Rain expected in some parts of Jammu and Kashmir from April 26 to 28
जम्मू में बारिश के दौरान हाईवे से गुजरते लोग। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 से 28 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसमें 27 और 28 अप्रैल को कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहेगा। इसका असर जम्मू संभाग में भी दिखेगा। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर के समय तेज धूप में तपिश का अहसास हो रहा था। हालांकि पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव से अभी राहत बनी हुई है।
विज्ञापन


यहां दिन का तापमान 34.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 24.0, बटोत में 24.0, कटड़ा में 30.5 और भद्रवाह में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में भी साफ मौसम के बीच अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चला गया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 25.6, पहलगाम में 21.7 और गुलमर्ग में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed