फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain

लिंक मार्गों पर गिरा मलबा, बिजली ढांचे को भी पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
rain
बिलावर उपमंडल में लगातार 10 घंटे तक बारिश जारी रही। इसके चलते कई गांवों का संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कट गया। वहीं दूरदराज के पहाड़ी लिंक मार्गों पर फिसलन बढ़ने और मलबा गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। इस दौरान लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से मल्हार, देहरी गला, धार डूगनू सहित कई अन्य सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। वहीं उज्ज, नाज, भीनी, तलेन, टीरडी, बसंतर, हवाड और पनाड़ सहित अन्य नाले उफान पर रहे।
विज्ञापन

उधर तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा के अनुसार शाम पांच बजे तक किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। 10 घंटे बाद शाम चार बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। उधर, नाज नाले में लगाए गए बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिलावर कस्बे के साथ-साथ दर्जनों गांवों में सुबह पांच बजे से गुल हुई बिजली शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो पाई थी। बिजली विभाग के एईई अश्विनी कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त हुए बिजली के ढांचे को ठीक करने के लिए लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में पानी घुसने से सामान बहा, पड़ोसी के यहां ली शरण
बारिश से उपमंडल के दूरदराज के इलाकों में कई घरों को क्षति पहुंची है। सदरोता ए पंचायत में विशन दास के घर में बारिश का पानी घुस गया, जिससे घर में सारा रखा सामान बह गया। परिवार के सदस्यों ने पड़ोसी के घर में शरण ली, जिससे उनकी जान बच गई। पीड़ित विशन दास ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पीएमजीएसवाई की ओर से उनके घर से थोड़ी ऊपर सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन सुरक्षा दीवार न लगाने के कारण बारिश का पानी उनके घर की तरफ रुख कर गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

बताया कि इस संबंध में कई बार पीएमजीएसवाई को अवगत भी करवाया गया था। उधर मल्हार गांव के मोहल्ला सुर्ग में भू-स्खलन की चपेट में आने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के सदस्य समय से पड़ोसी के घर चले गए थे। इसलिए बड़ा हादसा टल गया। प्रभावित मोहम्मद फारूक राथर ने बताया कि उन्होंने मेहनत मशक्कत करके घर बनाया था, जो भूस्खलन की चपेट में आ गया। मल्हार पंचायत के सरपंच ने सरकार से मांग की है किजल्द पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन किया जाए और सहायता की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed