{"_id":"6360a72222a9d76b5b5286c7","slug":"rain-and-snowfall-likely-in-jammu-and-kashmir-landslides-close-srinagar-leh-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार, भूस्खलन से श्रीनगर-लेह राजमार्ग वाहनों के लिए ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार, भूस्खलन से श्रीनगर-लेह राजमार्ग वाहनों के लिए ठप
Tue, 01 Nov 2022 10:27 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:27 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में मौसम अधिक खराब रह सकता है। चार नवंबर तक कुछ हिस्सों में बादल भी छाए रहेंगे। मौसम का ज्यादातर असर कश्मीर घाटी में नजर आएगा।
विज्ञापन
srinagar leh highway
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। आज से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। उधर, जोजिला दर्रे पर भूस्खलन के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में मौसम अधिक खराब रह सकता है। चार नवंबर तक कुछ हिस्सों में बादल भी छाए रहेंगे। मौसम का ज्यादातर असर कश्मीर घाटी में नजर आएगा।
विज्ञापन
श्रीनगर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने से सर्दी का अहसास बढ़ गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.1 और गुलमर्ग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार को दिन शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। हालांकि दिन में ठंड में नहीं थी परंतु सुबह और रात को ठंड पड़ रही है। यहां दिन का तापमान 29.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.0, बटोत में 8.1, कटड़ा में 14.2 और भद्रवाह में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।