{"_id":"5dded4768ebc3e54f053d93f","slug":"rain-and-snowfall-in-the-valley-in-november-broke-60-year-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में नवंबर माह में बारिश और बर्फबारी ने तोड़ा 60 साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में नवंबर माह में बारिश और बर्फबारी ने तोड़ा 60 साल का रिकॉर्ड
Thu, 28 Nov 2019 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी और लद्दाख में नवम्बर के महीने में लगातार पश्चिमी हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी ने घाटी में 60 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। नवम्बर के महीने में सामान्य से 300 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, पश्चिमी हवाओं और अरब सागर में उठे महा साइक्लोन के मिलाप के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में काफी बारिश और बर्फबारी हुई है। इसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी पड़ा है।
विज्ञापन
नवंबर के पहले सप्ताह में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 7 और 8 नवंबर को भीषण बर्फबारी हुई। केवल 24 घंटों में 2 फीट से लेकर 4 फीट तक घाटी में बर्फ गिरी। इसके बाद 11 नवंबर को घाटी में फिर मौसम बदला और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिशों का सिलसिला तीन दिनों तक चला।
विज्ञापन
अब एक बार फिर इन पश्चिमी हवाओं ने कश्मीर और लद्दाख का रुख किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह हवाएं उत्तरी पाकिस्तान से आई हैं और इसका असर जम्मू-कश्मीर पर पड़ा है। इस के कारण से प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।
श्रीनगर में मंगलवार देर रात से बारिश जारी है। बुधवार शाम हल्की बर्फबारी भी हुई। जबकि ऊपरी इलाकों में सुबह से ही भीषण बर्फबारी जारी रही। विभाग के अनुसार यह मौसम अभी ऐसा ही रहेगा। गुरुवार से मौसम में सुधार होने की संभावना है।