फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snowfall in Jammu and Kashmir, Srinagar-Leh Highway and Mughal Road closed

J&K में बारिश-बर्फबारी: श्रीनगर-लेह हाईवे व मुगल मार्ग बंद, दर्जनों संपर्क मार्ग प्रभावित; गुलमर्ग में ठिठुरन

Tue, 04 Mar 2025 12:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:30 AM IST
सार

सोमवार को उत्तरी कश्मीर के गुरेज, माच्छिल, बांदीपोरा, साधना टॉप, राजधान पास, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, मुगल रोड, बनिहाल और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। अधिकतर मैदानी इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।

विज्ञापन
Rain and snowfall in Jammu and Kashmir, Srinagar-Leh Highway and Mughal Road closed
बर्फबारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को फिर मौसम बदला। बारिश और बर्फबारी हुई। पहाड़ों में सफेद चादर बिछने से पर्यटकों की रौनक लौटी है। धुंध व बारिश के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंथन मार्ग और मुगल रोड सहित अन्य कई संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 4 से 9 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और उसके बाद 10 से 12 मार्च के बीच फिर बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

सोमवार को उत्तरी कश्मीर के गुरेज, माच्छिल, बांदीपोरा, साधना टॉप, राजधान पास, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, मुगल रोड, बनिहाल और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। अधिकतर मैदानी इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। भारी बर्फबारी से 85 किलोमीटर लंबा गुरेज-बांदीपोरा मार्ग बंद हो गया है। राजदान पास पर बर्फ जमा होने से सड़क को बंद करना पड़ा। इस बर्फबारी का दावार, कंजलवान, बगतोर, नीरू और तुलेल जैसे क्षेत्रों पर पड़ा है। गुरेज घाटी में करीब एक से डेड फीट बर्फ पड़ी है। गुरेज में बीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांदीपोरा के जिला उपयुक्त मंजूर अहमद कादरी ने कहा कि बांदीपोरा और गुरेज के बीच यात्रा करने वाले या मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्था रखी गई है। इस बीच बर्फबारी से कुपवाड़ा और कलारूस के बीच सड़क संपर्क कट गया है। इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन के कर्मचारियों ने एक गर्भवती महिला को निकटतम अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

श्रीनगर में दिन का पारा 10.2 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री रहा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दिन का पारा माइनस 0.3 और रात का माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन में कई बार रुक-रुक बारिश हुई। शाम को भी बादल छा गए। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 18.6 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 5.0, बटोत में 6.1, कटड़ा में 15.4 और भद्रवाह में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 12.2, पहलगाम में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासी में दोपहर तक बारिश हुई। राजोरी में मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। रामबन में रुक-रुक कर बारिश हुई। पुंछ में भी बारिश से पारे में गिरावट आई है।

स्थान    बारिश (मिलीमीटर)
गुलमर्ग      50.0
बटोत        35.4
बनिहाल    33.4
कुपवाड़ा    25.7
पहलगाम     22.3
कटड़ा        11.2
भद्रवाह       10.0
जम्मू           8.8
श्रीनगर        6.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed