फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snowfall expected in Jammu and Kashmir in next 48 hours

जम्मू-कश्मीर: अगले 48 घंटे में बारिश और बर्फबारी के आसार, कश्मीर में सर्दी ने पकड़ा जोर 

Wed, 03 Nov 2021 08:36 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Nov 2021 08:36 PM IST
सार

घाटी के कई जिलों में रात का तापमान शून्य से नीचे। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.2, बटोत में 4.1, कटड़ा में 11.3 डिग्री किया गया दर्ज 
 

विज्ञापन
Rain and snowfall expected in Jammu and Kashmir in next 48 hours
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में दिवाली पर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 और 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में सर्दी ने जोर पकड़ा है। कई जिलों में रात्रि का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। 

विज्ञापन


जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन लगभग मौसम साफ रहा। रात को ठंड बढ़ी है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 27.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.2, बटोत में 4.1, कटड़ा में 11.3 और भद्रवाह में 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, कारगिल में माइनस 2.0, पहलगाम में माइनस 2.0 और गुलमर्ग में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed