{"_id":"5fccfe05a8deab1c9a03b2f6","slug":"rain-and-snowfall-and-avalanche-possible-from-tomorrow-in-kashmir-and-ladakh-yellow-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में आज से बारिश-बर्फबारी और हिमस्खलन संभव, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में आज से बारिश-बर्फबारी और हिमस्खलन संभव, येलो अलर्ट जारी
Tue, 08 Dec 2020 12:29 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
घाटी के कई इलाकों में बर्फीले तूफान की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च पर्वतीय इलाके ताजा बर्फबारी से फिर लकदक हो गए हैं। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में आज सामान्य से भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। साथ ही राजोरी, रामबन, किश्तवाड़, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल में हल्के हिमस्खलन के चेतावनी के रूप में येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ जिले के वाड़वन और मड़वा, कश्मीर के गुलमर्ग और लद्दाख के द्रास की पर्वतीय चोटियों पर रविवार बर्फबारी हुई। पहलगाम में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 11.6 और न्यूनतम तापमान 3.2, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 रिकार्ड हुआ है। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 11.2 रहा। भद्रवाह में अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
सामान्य से भारी बर्फबारी और बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती हैं। हालांकि आठ से दस दिसंबर तक पहाड़ी इलाकों में सामान्य से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सामान्य से भारी बारिश होगी।