फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway union

Jammu News: आउटसोर्सिंग पर भड़के कर्मचारी नेता, प्रदर्शन और घेराव की दी चेतावनी

विज्ञापन
railway union
- जम्मू डिवीजन में 15 करोड़ से अधिक के होने हैं काम, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता को पत्र लिखकर जताई नाराजगी
विज्ञापन

जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन (एनआरएमयू) ने जम्मू डिवीजन में करोड़ों रुपये के कार्य आउटसोर्सिंग के जरिये करने की आशंका पर कड़ी आपत्ति जताई है। वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता को पत्र लिखकर यूनियन ने स्पष्ट कहा है कि समाधान न होने पर डीआरएम, रेलवे बोर्ड और एआईआरएफ के समक्ष मामला उठाएंगे। कर्मचारी हित में कानूनी रास्ता भी तलाशेंगे।

जम्मू डिवीजन के शाखा अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि एक ओर नियमित कर्मचारियों के वैध ओवरटाइम अमाउंट (ओटीए) दाव पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनमें देरी की जा रही है तो दूसरी ओर प्रशासन परिचालन कार्यों के लिए 15 करोड़ से अधिक के टेंडर आउटसोर्स कर रहा है। ऐसे में एनआरएमयू की मांग है कि जीरो ओटीए को प्रशासनिक लक्ष्य के रूप में बढ़ावा देने वाले कथन को तत्काल वापस लिया जाए। सभी वैध ओटीए दावों का निपटान और भुगतान बगैर भेदभाव के किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed