{"_id":"57d44b3d4f1c1b9b21317474","slug":"railway-track-damage-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा में रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान, मरम्मत के लिए मांगी गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर हिंसा में रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान, मरम्मत के लिए मांगी गई सुरक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर रेलवे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में दो महीने से बंद पड़ रही रेल सेवा को शुरू करने के लिए राज्य सरकार से आग्रह किए जाने पर रेलवे ने प्रयास शुरू किए तो शरारती तत्वों ने रेलवे कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया।
अब रेलवे ने राज्य सरकार से मांग की है कि पहले काम करने के लिए सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए। उसके बाद ही रेल कर्मचारी अपना काम करेंगे।
घाटी में हालात बिगड़ने के बाद लगातार दो महीने से रेल सेवा पूरी तरह से ठप रही। इससे रेलवे के राजस्व को अभी तक करीब छह करोड़ से ज्यादा का नुकसान पहुंच चुका है।

कई रेलवे फाटकों में लगाई आग
kashmir
- फोटो : PTI
137 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक 45 दिनों से सूना पड़ा है। शरारती तत्वों ने कांजीकुंड-सदूरा रेलवे स्टेशन के बीच दो रेलवे क्रॉसिंग फाटक फूंके हैं। बिजबिहाड़ा में रेलवे पुलिस की चौकी फूंकी गई। पंचगाम और बड़गांव में रेल कर्मियों के क्वार्टरों पर पथराव किया गया। श्रीनगर-बड़गाम कांजीकुंड-सदूरा व बेहरा-पंचगाम रेलवे सेक्शन के बीच ट्रैक की पिनड्रोल क्लिपें निकाल दी गई हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सप्ताह पहले राज्य सरकार ने रेलवे को पत्र लिखकर रेल सेवा शुरू करने की मांग की, जिसके बाद रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत का काम करने के लिए कर्मचारियों को भेजा। जैसे ही कर्मचारियों ने काम शुरू किया, शरारती तत्वों ने मौके पर पहुंच कर इसका विरोध शुरू कर दिया।
कर्मचारियों को धमकाकर वापस भेज दिया। जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि कोई भी बिना सुरक्षा के काम करने नहीं जाएगा। वहीं अब रेलवे ने राज्य सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों को पहले काम करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए, उसके बाद ही मरम्मत का काम शुरू होगा और रेल सेवा शुरू हो पाएगी।