फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway station, programme

Jammu News: श्री रघुनाथ मंदिर से प्रेरित होगा जम्मू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य

विज्ञापन
railway station, programme
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य शहर के श्री रघुनाथ मंदिर से प्रेरित होगा। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत योजना के तहत जम्मू रेलवे स्टेशन सहित देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यक्रम का शिलान्यास करते हुए कही। पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
रविवार को जम्मू रेलवे स्टेशन के मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और दीर्घकालिक प्रतिष्ठानों के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग अपने शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत बयां करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 25 हजार करोड़ की लागत से इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाना है, जिससे सभी राज्यों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे का लक्ष्य सामान्य यात्री को ट्रेन में सफर से लेकर स्टेशन प्लेटफार्म तक यात्रियों को बेहतर अनुभव देना है। पीएम ने कहा कि रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास आधुनिक रूप से किया जा रहा है। इससे रेलवे स्टेशन एक पर्यटन के स्थल से साथ औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बनेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि जम्मू रेलवे स्टेशन का विकास सरकार की जम्मू शहर के प्रति प्रतिबद्धता को बयां करता है। उन्होंने जम्मू रेलवे स्टेशन पर लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिलेगी। नगर निगम के मेयर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश और जम्मू-कश्मीर विकास के पथ पर चल रहा है। जम्मू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शहर के विभिन्न सरकार और निजी स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। इसके विजेता छात्राओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed