फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway security, station

Jammu News: कठुआ, विजयपुर सहित 16 छोटे रेलवे स्टेशन वीडियो सर्विलांस सिस्टम से होंगे लैस

विज्ञापन
railway security, station
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील जम्मू-कश्मीर के छोटे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कवच मजबूत किया जाएगा। इन स्टेशनों पर तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। फिरोजपुर मंडल के अधीन आने वाले जम्मू संभाग के 16 रेलवे स्टेशनों को वीडियो सर्विलांस सिस्टम से लैस किया जा रहा है।



रेलवे टेल द्वारा यह कार्य निर्भय फंड के तहत किया जा रहा है। जम्मू संभाग के कठुआ, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा सहित अन्य छोटे रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। हर तीन स्टेशन का एक संयुक्त कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। यहां से स्टेशन प्लेटफार्म की हर गतिविधियों पर आरपीएफ की नजर रहेगी। उत्तर रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है। जनवरी 2024 तक रेल टेल ने सीसीटीवी लगाने के कार्य को पूरा करने का दावा किया है।
विज्ञापन


फिरोजपुर मंडल के अधीन 169 स्टेशन पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में एनएसजी छह श्रेणी के 27 और एनएसजी श्रेणी के तीन यानी कुल 30 रेलवे स्टेशन हैं। जम्मू संभाग के 16 रेलवे स्टेशनों को सिस्टम से लैस किया जा रहा है। बाड़ी ब्राह्मणा, विजयपुर, मजालता सहित अन्य छोटे रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टाॅपेज कम होते हैं। शरारती तत्वों और नशा करने वालों का स्टेशन के आसपास जमावाड़ा रहता है। अब सीसीटीवी के लगने से स्टेशन की सुरक्षा को पुख्ता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन









जम्मू संभाग के करीब 16 छोटे रेलवे स्टेशनों पर वीडियाे सर्विलांस सिस्टम लगाया जाएगा। मंडल से इसकी मंजूरी मिल गई है। जल्द काम शुरू होगा। जनवरी 2024 तक इसे पूरा किया जाएगा।



- सोनू श्रीवास्तव, रेल टेल जम्मू-कश्मीर प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed