फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway news

Jammu News: सीआरएस ने जम्मू-कटड़ा रेल ट्रैक और पुलों का निरीक्षण किया, सुरक्षा इंतजाम परखे

विज्ञापन
railway news
जम्मू रेल मंडल के प्रबंधक ने कहा, सुरक्षा पहली प्राथमिकता, ट्रेनें बहाल हो रहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद्रा देशवाल ने वीरवार को दौरे के दूसरे दिन जम्मू से कटड़ा तक रेल ट्रैक और पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत कार्यों का जायजा लेने के साथ आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
हाल ही में बाढ़ और बारिश के कारण जम्मू रेल मंडल के पुलों व ट्रैक काे काफी नुकसान पहुंचा है। निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने कटड़ा तक पुलों और ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाना तथा संरचनात्मक खामियों को समय रहते दुरुस्त करना है। उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने रेल ट्रैक को हुए नुकसान और मरम्मत कार्यों की जानकारी दी। मंडल प्रबंधक ने कहा कि अभी तक नुकसान कितना हुआ यह कहना जल्दबाजी होगी। चार पुलों को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। हमने सिंगल लाइन ट्रैक को कुछ हद तक बहाल किया है। ट्रेनों की संख्या कम है, लेकिन ट्रेन चल रही है। शुरुआत में दो ट्रेनें चलाई गई थीं, बाद में चार ट्रेनों को शामिल किया है। वंदे भारत को संचालन के लिए जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

----
जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत चलाने की तैयारी
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत चलाने की योजना है। बारिश और बाढ़ के कारण रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। इससे श्रीनगर के लिए वंदे भारत शुरू नहीं की जा सकी। रेलवे बाढ़ विशेष ट्रेन को कटड़ा से संगलदान तक चलाया गया। इसमें प्रतिदिन 1500 लोगों ने सफर किया। इस ट्रेन से कटड़ा से संगलदान तक सभी रेलवे स्टेशनों पर राशन भी पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed