फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rail service will start between Srinagar to Banihal on Saturday

जम्मू-कश्मीरः कल का सूरज उगते ही शुरू हो जाएगी श्रीनगर से बनिहाल के बीच रेल सेवा, तैयारियां पूरी

Fri, 15 Nov 2019 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Nov 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Rail service will start between Srinagar to Banihal on Saturday
ट्रेन का ट्रायल, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर से बारामुला के बाद शुक्रवार को श्रीनगर से बनिहाल के बीच रेल सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। कल यानी कि शनिवार को ट्रेन का ट्रायल होगा। इसी के साथ पूरी घाटी में ट्रेन सेवा बहाल हो जाएगी। इस ट्रैक पर पड़ने वाले स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ट्रैक पर पड़ी बर्फ को हटाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि श्रीनगर से बारामुला के बीच रेलवे ने सोमवार को ट्रायल किया था। रेलवे ने एक बार फिर अपील की है कि कश्मीर के लोगों के लिए लाइफ लाइन माने जानी वाली इस ट्रेन सेवा को लोग अपना मानकर ट्रेन चलाने में किसी प्रकार की बाधा न डालें। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बारामुला और श्रीनगर के बीच रेल सेवा बहाल कर दी गई थी। केवल दो जोड़ी ट्रेनें ही पहले दिन इस रूट पर चलीं। सुरक्षा कारणों से सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच ही चलाने की ट्रेन सेवा बहाल रखने की अनुमति दी गई है। रेलवे के अनुसार श्रीनगर-बनिहाल के बीच ट्रेन सेवाएं कुछ दिन बाद सुरक्षा जांच और ट्रयल रन करके शुरू की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने घाटी में ट्रेन चलाने के संबंध में सेफ्टी, सिक्योरिटी व रेलवे ट्रैक का बडगाम से बारामुला स्टेशन के बीच निरीक्षण किया था। सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद मंगलवार से घाटी में दो ट्रेनें चलाने की अनुमति दी गई।


187 यात्रियों ने श्रीनगर से किया सफर, प्रसन्न नजर आए
घाटी में पहले दिन श्रीनगर से 187 यात्री बारामुला के लिए रवाना हुए। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों ने तीन माह बाद शुरू होने वाली सेवा पर प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि इससे समय व पैसे दोनों की बचत होती है। यह सेवा आने वाले दिनों में भी जारी रहनी चाहिए। ज्ञात हो कि बंदी के तीन माह के दौरान रेलवे को करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed