Pahalgam Attack: श्रीनगर में एक महिला समेत 36 आतंकी मददगारों के घर छापे, आतंकी नेटवर्क खत्म करने की मुहिम
देश की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी साजिश या आतंकवादी गतिविधि का पता लगाने और उसे रोकने के लिए साक्ष्य संग्रह और खुफिया जानकारी जुटाने के उद्देश्य से हथियार, दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस आदि जब्त करने के लिए तलाशी ली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की जांच के सिलसिले में एक महिला सहित 36 आतंकी मददगारों के घरों में छापे मारे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आतंकवादी सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए श्रीनगर पुलिस ने जिले में आतंकी नेटवर्क खत्म करने के लिए आतंकी मददगारों के घरों की तलाशी ली है।
देश की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी साजिश या आतंकवादी गतिविधि का पता लगाने और उसे रोकने के लिए साक्ष्य संग्रह और खुफिया जानकारी जुटाने के उद्देश्य से हथियार, दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस आदि जब्त करने के लिए तलाशी ली गई। बता दें कि इससे पूर्व 63 आतंकी मददगारों के घरों की तलाशी ली जा चुकी है।
इन आतंकी मददगारों के घरों पर मारे गए छापे
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को आतंकी मददगार जावेद अहमद नजार निवासी जैबाकदल, आदिल अहमद सोफी निवासी रथपोरा ईदगाह, शब्बीर अहमद गनी निवासी गनई मोहल्ला न्यू थीड, शेख फैसल रशीद निवासी फिरदौस कॉलोनी सादीपोरा के घर की तलाशी ली है। इसके अलावा मोमिन जवारी गोजरी निवासी शालीमार कॉलोनी, रईस अहमद नजार, अमीर सदीक नजार निवासी नायदकदल, एहितशाम बिलाल निवासी सुमकिशबल खैर, मुबश्शिर रशीद निवासी जोगीलंकर, मुजम्मिल खुर्शीद निवासी काठीदरवाजा, मेहनान अहमद खान निवासी सैयदपोरा, आशिक हुसैन भट निवासी दरबाग, फारूक अहमद डार निवासी भगवानपोरा, बुरहान अहमद शाह निवासी जांपाकदल, अल्ताफ अहमद डार, मोहम्मद आसिफ नाथ निवासी मलिकपोरा बरथाना, उमर हमीद शेख निवासी असर कॉलोनी हजरतबल, गोरीपोरा सोजिथ निवासी तौहीद अहमद के घरों में दबिश दी गई।
वहीं, सोजिथ निवासी बशीर अहमद भट (पीएसए के तहत), अब्बूकर लेन लालबाजार मलालाबाग सौवरा निवासी इलियास अहमद संगीन, हमजा कॉलोनी 90 फीट रोड सौवरा निवासी मंजूर अहमद भट, हमदानिया कॉलोनी बेमिना निवासी तावौस अहमद गद्दा, जुनैद अहमद पैरी उर्फ बिल्ला (पीएसए के तहत) बारीपोरा, मेहराजुद्दीन खान उर्फ साहबा निवासी खानखाई सोख्ता नवाकदल, मुस्सविर नबी भट निवासी वांगनपोरा, अरश कौल निवासी दलाल मोहल्ला नवाबबाजार श्रीनगर, शाकिर फारूक भट निवासी शाह मोहल्ला नवाबबाजार, बशरत अहमद बजाज़ (पीएसए के तहत) निवासी मलिक अगन फतहकदल श्रीनगर, फुरकान नजीर निवासी इस्लामयारबल जैनकदल, जुल्फकार अहमद नजर उर्फ सहाबा तोमातर निवासी रफाकी कोचा उर्दू बाजार, मोमिन अहमद शेख निवासी बटयार अलीकदल, कासिर अल्ताफ हकीम निवासी सैयद हमीदपोरा नवाब बाजार, मंजूर अहमद दानपोश निवासी गुंज खुद दबताल, सज्जाद अहमद गिलकर (मारे गए आतंकवादी) निवासी पांडन नौहट्टा, आशिक हुसैन रंगरेज निवासी इकबाल मार्क जामिया मस्जिद, फैजान निसार रंगराज निवासी अंदरवानी नाइदकदल, आकिब लतीफ वानी निवासी मुमखान मोहल्ला, फारूक अहमद वानी निवासी काठी दरवाजा, मुमखान मोहल्ला बादामबाड़ी निवासी सैयद अहमद परिमू, कुरेशी मोहल्ला लालबाजार निवासी सैयद असरार क़रदी, खुनमोह निवासी जसिया नज़ीर, शंकरपोरा नौगाम निवासी बशीर सुल्तान भट के घर की तलाशी ली गई है।