फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rahul-Kharge's visit to Jammu and Srinagar from today for election preparations

Assembly Elections 2024 : राहुल गांधी और खरगे का जम्मू-श्रीनगर दौरा रद्द, चुनावी तैयारियों पर करनी थी चर्चा

Wed, 21 Aug 2024 09:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 09:07 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार से जम्मू कश्मीर के दो दिनी दौरे पर आने वाले थे। लेकिन अब यह दौरा रद्द हो गया है।

विज्ञापन
Rahul-Kharge's visit to Jammu and Srinagar from today for election preparations
राहुल गांधी और खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार से जम्मू कश्मीर के दो दिनी दौरे पर आने वाले थे। लेकिन अब उनका यह दौरा रद्द हो गया है। उन्हें बुधवार को जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों पर चर्चा करनी थी। इसके बाद शाम को श्रीनगर में पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों से बातचीत करनी थी। वहीं, राहुल का 22 अगस्त को श्रीनगर में पत्रकार वार्ता करना प्रस्तावित था।

विज्ञापन


पार्टी शेड्यूल के मुताबिक खरगे और राहुल बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे जम्मू पहुंचने वाले थे। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, पीसीसी पदाधिकारियों, डीसीसी अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, ब्लाक अध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलते। इसके बाद दोपहर बाद 3.30 बजे उनका सेलिब्रेशन हाल मार्बल मार्केट जम्मू में कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह में शामिल होने का प्रोग्राम था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीट पर तीन चरणों में, 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को चुनाव कराए जाएंगे। चार अक्तूबर को मतगणना होगी। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed