{"_id":"63f26f4e476255a57d0144ce","slug":"rahul-in-jammu-kashmir-workers-should-work-betterment-people-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में राहुल: लोगों की बेहतरी के लिए काम करें कार्यकर्ता, संगठन को मजबूत करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में राहुल: लोगों की बेहतरी के लिए काम करें कार्यकर्ता, संगठन को मजबूत करने का आह्वान
Mon, 20 Feb 2023 12:20 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:20 AM IST
सार
राहुल ने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में नाकाम रही है। ऐसे में वह लोगों का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई और अन्य विकास के मुद्दों से हटाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ
- फोटो : संवाद
विस्तार
सांसद राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रणाली के अभाव में लोगों को पेश आ रही समस्याओं पर चिंता प्रकट करते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करने की अपील की है। रविवार को गुलमर्ग में प्रियंका गाधी की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश नेताओं की बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि लोगों के बुनियादी अधिकारों को छीनने का काम किया गया है। लोगों की आकांक्षाओं के विपरीत जम्मू कश्मीर को विभाजित कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस लोगों के बुनियादी अधिकारों व न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भाजपा हर क्षेत्र में नाकाम रही है। ऐसे में वह लोगों का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई और अन्य विकास के मुद्दों से हटाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, वह जम्मू कश्मीर के लोगों का दर्द समझते हैं और यहां पर वह लगातार आगे भी आते रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं से अपील की कि वह जमीनी स्तर पर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को मजबूत करें। इस अवसर पर प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल भी मौजूद रहे।