फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rahul Gandhi meets ceasefire violation victims in Balakote

पाक फायरिंग के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

Wed, 26 Aug 2015 01:43 PM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi meets ceasefire violation victims in Balakote

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिनों के जम्मू कश्मीर यात्रा के पहले दिन बालाकोट पहुंचे। यहां पर वह पाकिस्तानी फायरिंग में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों से मिले और उनके मदद के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को आगे आने को कहा।

विज्ञापन


परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यहां के लोग काफी डरे हुए और चिंतित हैं। इनको बंकर की जरुरत है जहां फायरिंग के दौरान वे अपनी और अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए शरण ले सकें। यहां पर उन्होंने प्रभावित परिवारों से काफी लंबे समय तक बातचीत की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जनता से वहां के हालात का जायजा लेने की कोशिश की। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान जम्मू, कश्मीर घाटी और लद्दाख भी जाएंगे जहां वह गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी ने दौरे पर साधा निशाना

Rahul Gandhi meets ceasefire violation victims in Balakote

बीजेपी पहले ही राहुल गांधी के जम्मू कश्मीर दौरे का विरोध कर चुकी है। बीजेपी ने राहुल पर आरोप लगाया कि वह इस दौरे से सीमा संबंधी मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी ने सीजफायर उल्लंघन को लेकर पहले ही केंद्र सरकार और राज्य के पीडीपी-बीजेपी गठबंधन पर हमला कर चुकी है। कांग्रेस ने दोनों ही सरकारों पर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उसने कहा था कि सरकार सीजफायर पर विराम लगाने में 'फेल' हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed