फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   quarantine

दंपती के संक्रमित आने के बाद 30 और लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा

विज्ञापन
quarantine
बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड एक में एक दंपती के संक्रमित पाए जाने के बाद वीरवार को यहां के तीस और लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। इससे पहले बुधवार की रात को दंपती के साथ उसके ढाई साल के बच्चे, पांच परिजनों को क्वारंटी सेंटर भेजा गया था। पूरे इलाके को सील कर वहां पाबंदियां सख्त कर दी गई हैं। लोगों के आवागमन पर पूरी तरह पाबंदी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड नंबर 1 में रहने वाला एक व्यक्ति कई दिन पूर्व पत्नी को लेने दिल्ली गया था। प्रशासन की अनुमति के अनुरूप ही पत्नी को लेकर 14 मई को बड़ी ब्राह्मणा पहुंचा। अगले दिन बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 1 में एक व्यक्ति दिल्ली से वापस आया है उन्होंने इसके बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों को अवगत करवाया और तुरंत उसे घगवाल क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। वहां दंपती के सैंपल लिए गए और उन्हें वापस घर भेज दिया गया। बुधवार रात लगभग 9.30 बजे जब दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर वार्ड नंबर 1 के मोहल्ले को सील कर दिया और आवाजाही पर रोक लगा दी उसके बाद रात करीब 12.30 बजे एंबुलेंस आई और पति पत्नी उसके साथ उनका ढाई साल का बच्चा और उसके घर के बाकी पांच सदस्यों को बिठाकर घगवाल अस्पताल में इलाज ले गई।
विज्ञापन

-सैंपल लेने के बाद भेज दिया था घर
इस मामले में पूरी तरह प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। क्योंकि 15 मई को जब दपती सैंपल घगवाल हॉस्पिटल में लिए गए थे तो उनको वहां क्वारंटाइन करने के स्थान पर घर भेज दिया गया। जबकि नियमानुसार सैंपल की रिपोर्ट आने तक दंपती को क्वारंटीन सेंटर में ही रखा जाना चाहिए था। हालांकि इस मुद्दे पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed