फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pwd meeting

Jammu News: पीएमजीएसवाई की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फटकार

विज्ञापन
pwd meeting
-विधायकों को पहले रिपोर्ट न देने पर नाराज हुए केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन

जम्मू। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक में शनिवार को हंगामा हो गया। अधूरी रिपोर्ट के साथ आने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फटकार लगाई गई। पीएमजीएसवाई की समीक्षा बैठक केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमें उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी विभागीय मंत्री होने के नाते मौजूद थे।
इस दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रिपोर्ट विधायकों को पहले उपलब्ध न करवाने की बात कही। उन्होंने कहा, विधायकों को इस संबंध में पहले जानकारी दी जानी चाहिए थी ताकि वे अपनी सड़कों को लेकर आवश्यक जानकारी पर बातचीत कर सकें। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, भविष्य में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि विभाग के अधिकारी बिना किसी तैयारी मीटिंग में आएं। उन्होंने कहा, पीएमजीएसवाई की सभी परियोजनाएं जो केंद्र से मिली हैं वह तय समय पर पूरी होंगी और इन परियोजनाओं में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा, पीएमजीएसवाई के तहत निर्माण को लेकर बहुत सी शिकायतें मिल रहीं हैं। भविष्य में ऐसा रहा तो संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed