{"_id":"7a722964f51dd0595e0523b42bf01148","slug":"pwd-department-s-temporary-staff-sought-salaries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मांगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मांगा वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Sep 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने नौ महीने से वेतन न मिलने की परेशानी को बुधवार को भाजपा के प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य पवन गुप्ता के सामने रखा। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
रतन चंद, चैन सिंह, करतार चंद, दुर्गा दास, फुलेल सिंह आदि कर्मचरियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से नौ महीने से वेतन जारी न करने के कारण कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं।
विज्ञापन
उनके लिए अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो चुका है। स्थायी कर्मचारी बनाने की आस में सभी करीब नौ वर्ष से कम वेतन पर काम कर रहे हैं।
मांगों को सुनने के बाद पवन गुप्ता ने अस्थायी कर्मचारियों को अपने साथ लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने पूरी बात रखी और जल्द वेतन जारी करवाने की मांग की। इस मौके पर सुभाष शर्मा, राजकुमार बुच्चा व अन्य कई भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन