{"_id":"1c4390759457f4d5b815f1a0683e1e5f","slug":"put-a-dent-in-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगाई सेंध
ब्यूरो, अमर उजाला/बाड़ी ब्राह्मणा
Updated Tue, 17 Feb 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे के समीप स्थित गांव सरोर में सोमवार को चोेरो ने एक घर के ताले तोड़ अंदर रखी नकदी व गहने समेट लिए। जानकारी के अनुसार रशपाल चंद, जो सरोर गांव मेें रहते हैं, उनका कहना है कि पति-पत्नी नौकरी करते हैं। सोमवार की सुबह भी दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ कर काम पर चले गए। दोपहर में बच्चे घर आए, तो ताला टूटा देखा।
विज्ञापन