{"_id":"5ef49e562e3ab46da06770f5","slug":"pulwama-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-chewa-ullar-area-of-tral-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे होने की आशंका
Thu, 25 Jun 2020 06:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। बता दें कि पुलिस को त्राल के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करने से पहले जवानों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी रही। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सूत्रों का कहना है कि दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः लद्दाख के पानी में तनाव की लहरें! अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इससे पहले आज सुबह सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए। सेना की 22-आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम अंजाम दिया। इसी के साथ इस साल अबतक 110 आतंकियों का सफाया हो गया है। वहीं, इस महीने सबसे अधिक 35 आतंकी मारे गए हैं।
| माह | मारे गए आतंकवादी |
|---|---|
| जनवरी | 18 |
| फरवरी | 07 |
| मार्च | 07 |
| अप्रैल | 28 |
| मई | 15 |
| जून | 35 |
| मारे गए कुल आतंकवादी | 110 |
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?