फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama Attack: Injured Crpf Jawan said we will take a big revenge against militants

पुलवामा हमले में घायल सीआरपीएफ जवान बोला, काश! हमलावरों को अपने हाथों से सजा दे पाते

Sun, 17 Feb 2019 02:11 AM IST
Pranjal Dixit अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 17 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Attack: Injured Crpf Jawan said we will take a big revenge against militants
हेड कांस्टेबल असीम असगर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में आतंकी हमले के दौरान चालीस जवान शहीद हो गए। काफिले में शामिल जवानों का कहना है कि साथियों को खोने का दुख उम्रभर सालता रहेगा। अब एक ही हसरत है ऐसा करने वालों को अपने हाथों से सजा देना। 
विज्ञापन


वीरवार को इस हमले में 29 बटालियन के हेड कांस्टेबल असीम असगर भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह छुट्टियां काट कर ड्यूटी के लिए श्रीनगर जा रहे थे। काफिले में 78 वाहन थे। वह तीसरे नंबर के वाहन पर सवार थे। जिस गाड़ी को मुख्य रूप से निशाना बनाया गया वह छठवें नंबर पर थी। उन्होंने बताया कि जिस वाहन को आतंकी ने निशाना बनाया उसे हम नहीं देख सके। जब धमाका हुआ तो लगा टायर फटा है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पीछे बैठे जवानों ने कहा कि लगता है हमला हो गया। इस पर सभी नीचे उतर गए और पोजीशन लेकर बैठ गए  गए। 
विज्ञापन


असीम ने बताया कि जब घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां काफी दर्दनाक मंजर था। बस पूरी तरह खत्म हो चुकी थी, केवल कुछ लोहे के टुकड़ों के अलावा कुछ बाकी नहीं बचा था। नम आंखें और दर्द भरी आवाज में असीम ने बताया कि मौके पर शव ही शव बिखरे थे। यह देख मन काफी उदास हुआ। दिल में हसरत थी कि काश! ऐसा करने वाले को हम अपने हाथों से सजा दे पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हम दोगुनी ताकत से वार करेंगे’
असीम ने कहा कि उनके कुछ दोस्त भी हमले के शिकार गाड़ी में मौजूद थे, जिनके साथ उन्होंने पहले एक साथ ड्यूटी की थी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले उनसे जम्मू में बातचीत हुई। उनके चले जाने पर उनके परिवार के बारे में सोच कर बेहद अफसोस हुआ। इस सबके बाद बदला लेने की भावना हमारे मन में बहुत ज्यादा है। हम दुगनी ताकत से उन पर वार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed