फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama Attack: forth day curfew continues in Jammu City

चौथे दिन दक्षिण जम्मू में कर्फ्यू में 3 घंटे की ढील के बाद फिर बंद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Mon, 18 Feb 2019 12:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 18 Feb 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Attack: forth day curfew continues in Jammu City
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार को चौथे दिन भी बिना ढील के कर्फ्यू जारी रहा। वहीं दक्षिण जम्मू में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। पांच बजे के बाद दोबारा से सुरक्षाबलों ने दक्षिण जम्मू को भी बंद करा दिया। पूरे जम्मू में फिर से कर्फ्यू जारी है। 
विज्ञापन

उधर जम्मू के अन्य हिस्सों में कर्फ्यू में कोई ढील न मिलने के कारण शहर में दूध, अंडे, दही, ब्रेड आदि जरूरी वस्तुओं की किल्लत हो गई है। संवेदनशील इलाकों में सेना तैनात है। यातायात बंद रहने से सड़कें सूनी पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कई हिस्सों में गत दिनों हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद प्रशासन अभी ढील देने के मूड में नहीं है। आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा के अनुसार शनिवार की रात से रविवार शाम तक कहीं से कोई हिंसा या तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई है।

संभागीय और पुलिस प्रशासन की ओर से हालात को सामान्य बनाने के लिए गणमान्य नागरिकों के साथ मैराथन बैठकें की जा रही हैं। कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में सेना बीच-बीच में फ्लैग मार्च कर रही है। पुराने शहर के अधिकांश बाजारों में कंटीले तार बिछाए गए हैं।

सेना की टुकड़ियां गुज्जर नगर, जानीपुर, शहीदी चौक, तालाब खटिकां, सिद्धड़ा व अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सेना के हेलीकाप्टर और यूएवी हालात पर नजर रख रहे हैं।


संवेदनशील इलाकों में हालात बिगड़ने की आशंका से सख्ती की जा रही है। यहां लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। कर्फ्यू में ढील न मिलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। जिला उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार के अनुसार हालात को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed