{"_id":"5c689980bdec22739c3fec91","slug":"pulwama-attack-dig-crpf-neetu-kumari-says-will-take-revange-of-each-mrtyre-jawaan-from-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से महिला डीआईजी बोलीं- 'एक-एक जवान की शहादत का लिया जाएगा बदला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से महिला डीआईजी बोलीं- 'एक-एक जवान की शहादत का लिया जाएगा बदला'
Sun, 17 Feb 2019 04:45 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 17 Feb 2019 04:45 AM IST
विज्ञापन
CRPF DIG Neetu Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सीआरपीएफ इस हमले को कभी भी नहीं भूलेगी। एक-एक जवान की शहादत का बदला लिया जाएगा। यह बात शहीद दोदासन वाला के लाल शहीद सीआरपीएफ जवान नसीर अहमद को श्रद्धांजलि देने पहुंची सीआरपीएफ की डीआईजी नीतू कुमारी ने कही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थन्नामंडी तहसील के दोदासन वाला निवासी नसीर अहमद की पार्थिव देह शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पैतृक गांव पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
बाद में शहीद को नम आंखों के साथ सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, सलाहकार के विजय कुमार, सीआरपीएफ डीआईजी नीतू कुमारी व भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने मौके पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पाकिस्तान को उसी की भाषा में सिखाया जाएगा :रैना
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाया जाएगा। देश सीआरपीएफ के वीर जवान का बलिदान कभी नहीं भूलेगा। एक-एक जवान की मौत का बदला लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने सेना को पूरी छूट दे दी है। अब कश्मीर में आतंकियों को चुन-चुन कर मारा जाएगा। बहुत जल्द कश्मीर आतंक मुक्त होगा।
शहीद के गांव में स्कूल खोलने की मांग
शहीद के गांव में कोई स्कूल नहीं है। ग्रामीणों ने गांव में स्कूल खोलने और संपर्क मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग की। डा. जितेंद्र सिंह ने इसे शीघ्र पूरा करने का लोगों को आश्वासन दिया।