फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulse polio supplements will be given to 19 lakh children

19 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

विज्ञापन
Pulse polio supplements will be given to 19 lakh children
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में जनवरी के अंत में शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के चलते अगले हफ्ते चार दिन तक प्रदेश में कोरोना का टीका नहीं लगेगा। इसमें रविवार, सोमवार और मंगलवार पल्स पोलियो अभियान है, जबकि बुधवार को प्रदेश में सामान्य वैक्सीन होने के कारण कोविड वैक्सीन अभियान नहीं होगा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 31 जनवरी से शुरू हो रहे तीन दिनी पल्स पोलियो अभियान में 0-5 साल के 19 लाख 30 हजार 158 बच्चों को पोलियो निरोधक ड्रॉप पिलाई जाएगी। अभियान में पहले दिन बूथ और अन्य दो दिन डोर टू डोर बच्चों तक दवा पहुंचाई जाएगी। इसमें विस्थापित आबादी पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पिछले कई सालों से जम्मू-कश्मीर पोलियो मुक्त चल रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के मामले सामने आने से वहां से जम्मू-कश्मीर में आने वाले लोगों पर खास ध्यान केंद्रित किया जाता है।
विज्ञापन

अभियान में जम्मू संभाग में 8 लाख 89 हजार 910 और कश्मीर संभाग में 10 लाख 40 हजार 248 बच्चों को कवर किया जाएगा। इसके लिए 10 हजार 709 बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर चार वर्कर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा ट्रांजिट टीमों के साथ मोबाइल टीमें सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहेंगी। 2144 सुपरवाइजरों की देखरेख में अभियान को सफल बनाने के लिए 42836 कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। इनमें आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर आदि शामिल होंगे। जम्मू संभाग में 1095 सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। अभियान सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों से निपटेगी टास्क फोर्स
पल्स पोलियो अभियान में अफवाहों से निपटने के लिए जिला टास्क फोर्स की मदद ली जाएगी। सभी 20 जिलों में टास्क फोर्स की निगरानी में अभियान चलेगा। इसमें जिला प्रशासन, गैर सरकारी संस्थाएं और धार्मिक गुरुओं को शामिल किया गया है। जनवरी 2016 में पल्स पोलियो अभियान के दौरान कश्मीर के कई हिस्सों में वैक्सीन की खराबी से बच्चों की मौत की अफवाह से हड़कंप मचा था।

बर्फबारी प्रभावित इलाकों में अभियान बढ़ाने का प्रावधान होगा
खराब मौसम की सूरत में बर्फबारी प्रभावित इलाकों में पल्स पोलियो अभियान निर्धारित समय से आगे बढ़ाने का प्रावधान रहेगा। परिवार कल्याण विभाग के अनुसार मौसम के मिजाज को देखते हुए पहले से ही बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में वैक्सीन पहुंचाई गई है। भारत 2011 से पल्स पोलियो मुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed