फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Public troubled by inflation and unemployment: Public troubled by inflation and unemployment: BSP

महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशानः बसपा

विज्ञापन
Public troubled by inflation and unemployment: Public troubled by inflation and unemployment: BSP
आरएस पुरा। बहुजन समाज पार्टी की तरफ से बुधवार को श्री गुरु रविदास सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही जम्मू कश्मीर की मौजूदा हालातों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश प्रभारी तथा पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम ने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ-साथ केंद्र में भी बदलाव हो क्योंकि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता परेशान है। लगातार बढ़ती हुई महंगाई तथा बेरोजगारी के कारण आम आदमी की कमर टूट चुकी है। बहुजन समाज पार्टी देश की अकेली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो समाज के दलित तथा पिछड़े लोगों के विकास तथा हक की बात करती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों को धर्म तथा जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी लोगों को मुफ्त सुविधाएं देने के झूठे वादे करके वोट लेने का प्रयास कर रही है। बहुजन समाज पार्टी जम्मू-कश्मीर में लगभग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर में अगली सरकार उनकी पार्टी की ही होगी। आरएस पुरा जम्मू साउथ सीट पर पार्टी ईमानदार तथा साफ छवि वाला उम्मीदवार उतारेगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अवतार सिंह करीमपुरिया ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में हिंसा देखने को मिल रही है। धर्म के नाम पर बांटने वाले राजनीतिक दलों से हमें सावधान रहना होगा। इस मौके पर पार्टी के प्रधान सोमराज मजोत्रा ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता जवाहर सिंह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बैठक के दौरान पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रभारी तथा पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अवतार सिंह क्रीमपुरिया तथा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा बैठक में उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार राजा सिंह, प्रीतम चांद, दर्शन राणा, तरसेम लाल, पुष्प कुमार, जनकराज, पुरुषोत्तम लाल, स्वर्ण लाल, हरबंस लाल, रवि कुमार, तिलक राज भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed