{"_id":"5e1f6b108ebc3e4b3c5d9843","slug":"public-poblem-rspura-news-jmu2016784137","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडल डाकघर में पासबुक उपलब्ध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माडल डाकघर में पासबुक उपलब्ध नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे के माडल डाकघर में चार माह से पासबुक उपलब्ध नहीं है। खाता धारकों को अस्थायी पासबुक देकर ही कार्य किया जा रहा है। खाता धारक ओम प्रकाश ने बताया कि कई उपभोक्ताओं के डाकघर में रुपये जमा कराए जाने पर पासबुक नहीं होने पर अस्थायी पास बुक पर ही लेनदेन किया जा रहा है। पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि कहने को सरकार द्वारा माडल डाकखाने का दर्जा दिया गया है। डाकघर में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए कहा जा रहा है लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि इस डाकघर में चार माह से नई पास बुक नहीं होने पर खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रमेश चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई योजनाओं के बारे में डाक विभाग की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक नहीं किया जाता, जिसका कारण डाक घरों में त्रुटियां होने पर इसका समाधान करना नहीं। अजय कुमार ने कहा कि हालत यह है कि डाकिया के सेवानिवृत्त होने पर नए डाक कर्मियों को नियुक्त नहीं किया जा रहा। यही हाल डाकघर में नियुक्त कर्मियों का है। जितने कर्मी माडल डाकघर में चाहिए, नहीं होने पर यहां पोस्टकार्ड या अंतरराष्ट्रीय पत्र नही मिल पा रहा। डाकघर में नियुक्त अधिकारी का कहना है कि पासबुक नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा, जिसके बारे में लिखित में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।