{"_id":"603018908ebc3e14ff1e7bb8","slug":"public-poblem-jammu-news-jmu2295727146","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग रेंज चपरेयाल जेड-टू को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग रेंज चपरेयाल जेड-टू को हटाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत बरडोह के गांव बरडोह, कालाकस और मनना के लोगों ने फील्ड फायरिंग रेंज चपरेयाल जेड-टू सेक्टर को हटाने की मांग की है। शुक्रवार को भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से मिला।
सुरेश शर्मा ने फील्ड फायरिंग रेंज चपरेयाल जेड-2 सेक्टर को हटाने की मांग की। कहा कि फायरिंग रेंज दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। जब भी सेना अभ्यास करने आती है तो हमारे घरों के पास तथा हमारी जमीन में शेल और राउंड गिरते हैं। इसकी वजह से लोगों में दहशत है। लोग अपने खेतों में मवेशी चराने भी नहीं जा पाते हैं। लोगों ने एडीएम को बताया कि पहले गांव कालाकस निवासी गोपाल दास पुत्र गिरधारी लाल जो खेतों में बकरियां चराने गया था वह जख्मी हो गया था। बरडोह के मदन लाल पुत्र फरंगी राम की भैंस जख्मी हो गई थी। सुरेश शर्मा ने कहा कि रेंज को बंद किया जाए। ताकि लोग खेतों में खेतीबाड़ी करने या मवेशी चराने बिना डर के जा सकें।
इस मौके पर भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, पंच रवि कुमार, गोपाल दास, घारू राम, संजय कुमार, जयपाल, सनी कुमार, सिकंदर कुमार, रवि कुमार और अन्य लोग शामिल रहे।