फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

राजस्व विभाग खौड़ में कर्मचारियों का टोटा

विज्ञापन
public poblem
ज्यौड़ियां। खौड़ तहसील कार्यालय के आधीन सभी चार नियाबतों में कर्मचारियों का टोटा है। स्टाफ की कमी के चलते लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों को ही चपरासी का काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नियाबतों को सुबह नायब तहसीलदार ही खोलते हैं। शाम को बंद भी वही करते हैं। चारों नियाबतों में क्लर्क की पोस्ट भी खाली है। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि तहसील खौड़ में 13 पटवारियों की जरूरत है, लेकिन मात्र पांच हैं। तहसील का कामकाज चलाने के लिए 8 पटवारियों की जरूरत है। इसके चलते तहसील कार्यालय में कामकाज कराने आ रहे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने छोटे-छोटे काम कराने के लिए कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालय खौड़ के बाहर काम-काज को लेकर पहुंचे थोडे़ राम, राम लाल तथा जनक राज ने बताया कि हम लोग पांच दिन से अपनी जमीन की नकल लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन पटवारी नहीं मिल रहे हैं। हम सुबह आते हैं और शाम को जाते हैं और हमें हर रोज सुनने को मिलता है कि पटवारी फील्ड में हैं। अगर कोई पटवारी हमें गलती से मिल भी जाता है तो उस पर काम का इतना लोड है कि वह खुद हमें परेशान दिखाई देता है।
विज्ञापन

------
खौड़ तहसील के अधीन चार नियाबतें हैं। इनमें नियाबत चक मलाल, सामोआ, घिगडयाल तथा खौड़ है। इनके अधीन 13 पटवार खाने हैं। जहां के लोगों का कामकाज चलाने के लिए 13 पटवारियों की जरूरत है, लेकिन मात्र 5 पटवारी हैं। इनसे कैसे काम चलेगा। क्षेत्र के लोगों को इसके चलते बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ साल पहले सिंचाई विभाग के कुछ पटवारी राजस्व विभाग के साथ अटैच थे और कामकाज चल रहा था, लेकिन अब उनकी अटैचमेंट खत्म हो गई है। खौड़ तहसीलदार का कामकाज चलाने के लिए अन्य स्टाफ की भी भारी कमी है। कार्यालय में एक पोस्ट ओक्यू की होती है जो कार्यालय की रीढ़ होता है। क्योंकि ओक्यू के पास तहसील का पूरा रिकार्ड और दस्तावेज रहता है। वह पद यहां चार साल से खाली है। जूनियर असिस्टेंट के कुल 6 पद हैं, जिनमें से चार खाली हैं। अरदली की 6 पोस्टें हैं, लेकिन खौड़ में तीन हैं, और तीन खाली हैं। तहसील कार्यालय खौड़ में लोगों की जमीनों के दस्तावेज की रात के समय रखवाली करने के लिए चौकीदार तक नहीं है, जिसको लेकर भी लोगों को चिंता बनी रहती है कि कहीं चोरी की वारदात न हो जाए। वहीं नियाबतों में चपरासी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लोगों के काम में देरी होने का कारण कार्यालय में स्टाफ की कमी है। हमारी तहसील कार्यालय में राजस्व विभाग का कोई भी मुलाजिम नहीं है।
-रमेश चंद्र, तहसीलदार खड़ाह बली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed