फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

तेंदुओं का खौफ, लोगों ने घरों से निकलना किया बंद

विज्ञापन
public poblem
अखनूर। पंचायत घराटल में दो माह से तीन तेंदुओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यह तेंदुए क्षेत्र में 30 मवेशियों को निवाला बना चुके हैं। लोगों ने अकेले घरों से निकालना बंद कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है खूंखार हो चुके तेंदुओं से छुटकारा पाने के लिए कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेरा मैंदरिया तहसील के पंचायत घराटल के आसपास गांवों में दो माह से एक मादा तेंदुआ और उसके दो बडे़ बच्चे खूंखार हो चुके हैं। इनमें हमले में 30 मवेशी मारे जा चुके हैं। ग्रामीणों में डर बना हुआ है। क्षेत्र के करीब पांच गांवों में करीब 20 कुत्तों को भी शिकार बना चुके हैं। ग्रामीणों ने अब घरों में निकलना बंद कर दिया है। बच्चों और बुजुर्गों आवाजाही पहले ही बंद थी। गिरधारी लाल, गोविंद राम ने बताया कि दो माह से खूंखार तीन तेंदुए घूम रहे हैं। ग्रामीणों में इतना खौफ है कि खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए रात को पहरा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रतनलाल, सुभाष चंद्र ने बताया कि रात्रि को घरों में बंदे मवेशियों पर हमला कर के मौत के घाट उतरा चुके हैं। प्रशासन को चाहिए कि तेंदुए को पकड़ा जाए ताकि क्षेत्र के लोग सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पंचायत घराटल के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधित्व मंडल सरपंच अजीत कुमार की अगुवाई में एसडीएम गोपाल सिंह और थाना प्रभारी से मिल कर ज्ञापन दिया, जिसमें मांग की गई कि खूंखार तेंदुए को पकड़ा जाए। इनके कभी भी इंसान पर हमला करने की संभावना है। प्रशासन को चाहिए कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर इन्हें पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed