फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

चिनाब पर बनने वाला पुल लोगों को देगा राहत

विज्ञापन
public poblem
परगवाल। दरिया चिनाब पर परगवाल और ज्यौड़ियां को जोड़ने वाले पुल के काम में तेजी आने से परगवाल के लोगों ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि अगर काम इसी रफ्तार से जारी रहा तो वर्षों पुराना सपना बहुत जल्द पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि पुल का निर्माण तीन फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन करने के बाद से जारी है, लेकिन मौजूदा समय कंपनी के इंजीनियर और मजदूर मशीनों के साथ काम को पूरा करने में तेजी से जुटे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मौजूदा समय कंपनी करीब 35 पिलर पर काम कर रही है, जबकि पांव पिलर पर काम अभी बाकी है, जो दरिया के बीचोबीच है, जिसको बाद में पानी के बहाव को दूसरी तरफ मोड़ कर पूरा किया जाएगा। वहीं सरकार की तरफ से कंपनी को इस पुल को तैयार करने की समय सीमा फरवरी 2021 दी गई है। 11 मीटर ऊंचे और 1.64 किलोमीटर लंबे इस पूल के बन जाने से परगवाल की लगभग 25 हजार आबादी को फायदा पहुंचेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा लोगों को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली गोलाबारी में लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का होगा। क्योंकि सुआ नंबर-1 निकलने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग हमेशा फायरिंग रेंज में रहता है। इस पुल को परगवाल के लोगों की जीवन रेखा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed