फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public meeting

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जनता दरबार का आयोजन

विज्ञापन
public meeting
आरएस पुरा। पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने के मकसद से बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में जनता दरबार लगाया गया। इसके मुख्य अतिथि डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण रहे।
विज्ञापन

दरबार में ब्लॉक आरएस पुरा के सरपंचों- पंचों तथा अन्य लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखते हुए पंचायत फतेहपुर ब्राह्मण की सरपंच साक्षी चौधरी ने कहा कि उनकी पंचायत के अंतिम गांव चक हंसों में पुल का निर्माण तो किया गया है, लेकिन उसके दोनों तरफ रास्ते न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए ज्यादा फंड मुहैया कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सरपंच फतेह चांद, कैप्टन हंसराज, दर्शन चौधरी, कांता देवी, बिन्नी शर्मा, शक्ति वाला, पंच रतन लाल, रंगनाथ सहित अन्य ने भी अपनी-अपनी पंचायतों की समस्याओं को अध्यक्ष और अधिकारियों के समक्ष रखा। डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में भी इस तरह के दरबार का आयोजन किया जाए, ताकि जनता व अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बन सके और पंचायतों में तेजी के साथ विकास कार्य हो सके। उपाध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि पंचायती राज को मजबूत किया जाए, जिसके चलते जिला के हर एक ब्लॉक में इस तरह के जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर आ रही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारत भूषण ने कहा कि जनता द्वारा चुने प्रतिनिधियों को एकजुटता के साथ पंचायतों की बेहतरी के लिए कार्य करने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज को मजबूत करने के लिए पहले सरपंच के चुनाव कराए और उसके बाद बीडीसी एवं डीडीसी चुनाव भी कराए और सरकार की तरफ से इन सभी सदस्यों को विकास फंड भी मुहैया कराया गया है। उनका हमेशा से ही प्रयास रहा है कि पंचायतों को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला जम्मू की सभी ब्लाकों में लगभग 28 सौ के करीब विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा के लिए सौ करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जिसके तहत नए ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे। जो खराब हैं उन्हें ठीक कराया जाएगा। सरपंचों की तरफ से शिकायतें मिल रही है कि ई-टेंडरिंग के कारण पंचायतों में होने वाले विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। इसके लिए सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर ही लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं ताकि पंचायत के लोग ही अपनी पंचायत में विकास कार्य करवा सकें ।
दरबार में अतिरिक्त उपायुक्त रमेश कुमार, सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी, डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, विद्या मोटन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed