{"_id":"5ee7c75e8ebc3e42f20fbf3e","slug":"public-meeting-rspura-news-jmu2122339163","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत कल्चर सोसायटी ने पूर्व मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत कल्चर सोसायटी ने पूर्व मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव बडयाल काजियां स्थित हनुमान मंदिर संगीत कल्चर सोसायटी के बैनर तले कलाकारों की ओर से एक बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कलाकारों की ओर से पूर्व मंत्री को लॉकडाउन के दौरान आने वाली समस्या से अवगत कराया।
संगीत कल्चर सोसायटी प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि देश में कोरोना संकट के बीच सबसे ज्यादा कलाकार भी प्रभावित हुए हैं। संगीत से रोजी रोटी चलाने वाले कलाकारों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि वो उनकी समस्याओं पर ध्यान दे। पूर्व मंत्री ने कहा की देश में कोरोना महामारी के दौर में हर किसी को परेशानी हुई है, लेकिन सरकार ने लोगों का पूरा ख्याल रखने का प्रयास किया है। लोगों को दो माह का राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि वो मानते हैं कि कलाकार वर्ग को भी परेशानी हुई है और जो भी परेशानियां उन्होंने बताई है उनका समाधान करने के लिए जल्द से जल्द प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मदद के तौर पर कलाकारों के परिवार को राशन भी वितरित किया गया। इस अवसर पर संगीत कल्चरल सोसायटी के सदस्य भी मौजूद रहे।