{"_id":"6165e18c8ebc3e56e648306d","slug":"public-meeting-akhnoor-news-jmu2456593154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में वन विभाग बन रहा रुकावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में वन विभाग बन रहा रुकावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। तहसील के ब्लॉक भलवाल ब्राह्मणा में मंगलवार को उपायुक्त की ओर से जनता दरबार का लगाया । इसकी अध्यक्षता डीडीसी सदस्य भूषण बराल ने की। डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण मुख्य रूप से उपस्थित रहे
दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को जानना और उनका समाधान करना रहा। दरबार में लोगों ने समस्याएं बताईं और अधिकारियों को ध्यान देने के लिए कहा। मुख्य रूप से वन और पीडब्लूडी विभाग के बीच बनी खींचतान से क्षेत्र में सड़क निर्माण के रुके काम की समस्या रही। लोगों ने बताया कि वन विभाग की तरफ से सड़क निर्माण कार्यों को रोका जा रहा है। सामोआ ब्लॉक के लोगों ने बताया कि उनको फायरिंग रेंज का मुआवजा नहीं मिल रहा है, लेकिन जब-जब सेना अभ्यास करने आती है हमें खेतीबाड़ी तथा मवेशियों को चराने नहीं जाने दिया जाता है। हमें घरों में रहना पड़ता है, इसका हमें मुआवजा नहीं दिया जाता है।
डीडीसी सदस्य भूषण बराल ने पंचायत सामोआ तथा चपरेयाल के लोगों की बात रखते हुये बताया कि सामोआ के अधिकतर लोग कोडेवाला विस्थापित कॉलोनी में रहते हैं। उनका सारा लिखित रिकॉर्ड सामोआ का है, लेकिन कोई भी विकास कार्य कोडेवाला में नहीं किया जा सकता। भूषण बराल ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस तरह की समस्याओं की ओर ध्यान दिया जाए। बराल ने कहा कि आज लोगों की मुख्य समस्या पानी, बिजली, सड़क आदि हैं। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि सरकार जल्द से जल्द पीएचई विभाग व अन्य अस्थायी कर्मचारियों को जल्द नियमित किया जाए। ताकि वे भी अपने परिवार का सही पालन पोषण कर सकें।
विज्ञापन
बराल ने पंचायत घरों के रखरखाव के लिए कोई चौकीदार या अन्य कर्मचारी लगाने की भी मांग की। डीडीसी
डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ ने कहा कि भलवाल ब्राह्मणा टेरिटोरियल क्षेत्र में तीन ब्लॉक आते हैं और बहुत दूर तक फैला है। हम लोगों की समस्याओं से पूरी तरह से जानते हैं। समय-समय पर लोगों से मिलते रहते हैं। इसलिए हम इनको हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
अध्यक्ष भारत भूषण ने सभी समस्याओं को सुना और मौके पर आए अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए। भारत भूषण ने कहा कि हम जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रशासन के समक्ष रखेंगे।
इस मौकेपर डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, एडीसी रोमेश चंद्र, एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, तहसीलदार विशाल सिंह, एक्सईएन जल शक्ति, पीडब्ल्यूडी, सरपंच डिंपल शर्मा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फ़ोटो अकैपशन
फोटो(1) जनता दरवार में बैठे लोग
(2) जनता दरवार में अपशी बात रखते डीडीसी बलाक भलवाल ब्राह्मणा भूषण बराल