फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public hearing

Jammu News: विधायक ने जनता दरबार लगाकर सुनीं बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं

विज्ञापन
public hearing
सरपंच-पंचों ने कहा-बाढ़ से बहुच नुकसान हुआ, उचित मुआवजा दिलाया जाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा । सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो गारू राम भगत ने वीरवार को ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय चकरोई में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उनके साथ तहसीलदार सुचेतगढ़ तथा ग्रामीण विकास विभाग ब्लॉक अधिकारी मनोज रैणा उपस्थित रहे।

ब्लॉक सुचेतगढ़ की पंचायतों के पूर्व सरपंचों व पंचों ने बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बारे में विधायक तथा अधिकारियों को जानकारी दी। पूर्व सरपंच विजय चौधरी, पूर्व सरपंच रजनी चौधरी, पूर्व सरपंच ओंकार सिंह तथा पूर्व सरपंच तिलक राज भगत ने बताया कि उनकी पंचायत में कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। फसल खराब हुई है। उचित मुआवजा मिलना चाहिए। सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। टीमें नुकसान के बारे में जानकारी हासिल कर रही हैं लेकिन अभी कुछ ऐसे गांव हैं जहां टीमों को जल्द पहुंचना चाहिए। विधायक ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने प्रदेश जम्मू कश्मीर के लोगों को पूरा विश्वास दिलाया है कि उनके नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि नुकसान का आकलन करें। विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य ब्लॉक में भी जनता दरबार लगाकर समस्याओं को सुना जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी, मंडल अध्यक्ष देवी दिता नीटा, मित्तल चौधरी तथा प्रवीण चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed