फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protocol department will issue notification of DDC member, Chairman's hospitality

प्रोटोकॉल विभाग जारी करेगा डीडीसी सदस्य, अध्यक्ष के आतिथ्य की अधिसूचना

विज्ञापन
Protocol department will issue notification of DDC member, Chairman's hospitality
जम्मू। जिला विकास परिषद के सदस्यों, उपाध्यक्षों और अध्यक्षों के प्रोटोकॉल को तय करने की अधिसूचना जम्मू-कश्मीर आतिथ्य और प्रोटोकॉल विभाग जारी करेगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अलावा नव निर्वाचित सदस्य, उपाध्यक्ष और अध्यक्षों को प्रोटोकॉल जारी होने की अधिसूचना का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर प्रोटोकॉल विभाग देश के विभिन्न राज्यों में डीडीसी सदस्यों, उपाध्यक्षों व अध्यक्षों के आतिथ्य और प्रोटोकॉल पर मंथन कर रहा है। आगामी दिनों में अधिसूचना जारी करने से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी चर्चा की जाएगी। वही, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की सचिव शीतल नंदा के अनुसार डीडीसी सदस्यों, उपाध्यक्षों व अध्यक्षों के आतिथ्य और प्रोटोकॉल के मामले में ग्रामीण विकास विभाग नहीं जम्मू-कश्मीर प्रोटोकॉल विभाग अधिसूचना जारी करेगा। इधर, डीडीसी जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि आतिथ्य और प्रोटोकॉल को तय करने में सरकार की तरफ से देरी हो रही है। नव निर्वाचित सदस्य, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष चाहते हैं कि जल्द से जल्द वह जनहित में कार्य शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed