फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protesters block national highway in J&K's Samba after missing student found dead in Punjab

कार्रवाई की मांग: सांबा की छात्रा की पंजाब में मिली लाश, परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम, हत्या की आशंका

Mon, 22 Aug 2022 04:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 04:03 PM IST
सार

सांबा जिले के गांव मरकोली कोंपुर की युवती का शव लुधियाना में मिला है। परिजनों ने सांबा थाने में उसके लापता होने की शिकायत को दायर कराई थी। सोमवार को परिजनों ने अन्य लोगों को साथ मिलकर कार्रवाई की मांग करते हुए शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाया। 

विज्ञापन
Protesters block national highway in J&K's Samba after missing student found dead in Punjab
सांबा में प्रदर्शन करते छात्रा और परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के एक कॉलेज के छात्र के पंजाब में मृत पाए जाने के बाद सोमवार को सैकड़ों लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। सुंब प्रखंड के मडकोली गांव निवासी बीस वर्षीय वैशाली शनिवार को सांबा के सरकारी डिग्री कॉलेज से लौटते समय लापता हो गई थी। उनका शव रविवार को लुधियाना में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला था।  अधिकारियों ने बताया कि परिवार ने शनिवार शाम स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका के शव को लेकर छात्रों और अन्य लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया। मृतक की एक रिश्तेदार ने बताया कि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। जिससे पता चल सके की घटना कैसे हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के जांच के आश्वासन के बाद परिजनों और छात्र शांत हुए। 

विज्ञापन

शनिवार को दर्ज कराई थी शिकायत 

जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब के गांव मरकोली कोंपुर की युवती का शव लुधियाना में मिला है। परिजनों ने सांबा पुलिस थाने में उसके लापता होने की शिकायत शनिवार को दायर कराई थी। पुलिस के अनुसार मरकोली गांव की 20 वर्षीय छात्रा शनिवार सुबह पढ़ाई के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज सांबा के लिए निकली, लेकिन शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची। दोपहर बाद भारी बारिश कारण नदी नालों में भी बाढ़ की स्थिति बनी रही। परिजनों ने सोचा कि पानी के कारण कहीं रुक गई होगी। जब शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो रात्रि को परिजनों ने थाने में छात्रा के लापता होने की शिकायत दायर कराई।

विज्ञापन

लोकेशन पठानकोट के आसपास की मिली

पुलिस ने छात्रा के फोन की लोकेशन जांची तो 9.30 बजे तक पठानकोट के आसपास की मिली। उसके बाद फोन बंद होने पर लोकेशन का पता नहीं चल पाया। परिजनों की ओर से भी बार-बार फोन किया गया। फोन का स्विच ऑफ मिला। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह छह बजे छात्रा के फोन पर जब फोन किया, तो उस समय फोन लुधियाना पुलिस के पास था। जवाब मिला कि युवती का शव मिला है। इससे परिजनों में सनसनी फैल गई कि छात्रा सांबा के डिग्री कॉलेज से लुधियाना कैसे पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांबा पुलिस लुधियाना के लिए रवाना 

उसके  बाद छात्रा के परिजन और पुलिस की टीम सुबह लुधियाना के लिए निकल गई।  सूत्रों के अनुसार छात्र शनिवार दोपहर ढाई से तीन बजे तक सांबा के सुंब की ओर जाने वाली मिनी बस अड्डा पर देखी गई। छात्रा की कुछ सहेलियों ने उसे घर चलने को कहा तो छात्रा ने कहा उसे कुछ काम है वह आती है। उधर छात्रा के परिजनों के अनुसार उस दौरान कई बार छात्रा ने अपना फोन बंद किया व कई बार ऑन किया। इससे उन्हें लगा कि कोई परेशानी में है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमें इंसाफ चाहिए, दोषियों को फांसी की सजा दी जाए

जिले के मरकोली गांव की छात्रा का संदिग्ध हालत में लुधियाना से मिले शव को लेकर परिजनों  ने पुलिस व प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उनके अनुसार जिसने भी उनकी बेटी की हत्या की है उसे फांसी की सजा दी जाए।छात्रा की माता के अनुसार उनकी बेटी होनहार थी, कॉलेज से आकर घर का कामकाज वही करती थी। मैं बीमार हूं, मेरी देखभाल बेटी ही करती रही है। छात्रा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

  • थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि शनिवार की शाम छात्रा के माता-पिता ने थाना सांबा में आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और तकनीकी सहायता से लड़की का पता लगाने के लिए लगातार संपर्क किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जीआरपी की मदद से लोकेशन पठानकोट के डमटाल मुकेरियां के बीच की मिली।

लुधियाना के पास रेलवे ट्रैक में मिला शव 

उसके बाद स्विच ऑफ हो गया। रविवार की सुबह पंजाब पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन सांबा थाने पहुंचे। हमने एक पुलिस टीम बनाई और लुधियाना भेज दी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब पुलिस के साथ संपर्क में है। पंजाब पुलिस ने बताया कि उसका शव समराला लुधियाना के पास रेलवे ट्रैक के पास सुबह करीब तीन बजे मिला है, उसके पास से कठुआ से लुधियाना का ट्रेन टिकट भी बरामद किया गया है। इस संदर्भ में पंजाब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed