{"_id":"6081dfe38ebc3e8d2b2dd840","slug":"protest-transport-problem-jammu-news-jammu-city-news-jmu2339923151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी थमे रहे निजी बसों और मेटाडोर के पहिये, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी थमे रहे निजी बसों और मेटाडोर के पहिये, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। निजी ट्रांसपोर्टरों की प्रदेशव्यापी हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। शहर में किसी भी रूट पर मेटाडोर और अंतर जिला रूट्स पर निजी बसें नहीं चलीं। लगातार दूसरे दिन बसें न चलने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं। नौकरीपेशा वाले काम पर नहीं पहुंच पाए, यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें पैदल या ऑटो में 10 किमी का 300 रुपये किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। हालांकि यात्रियों को राहत देने के लिए जेकेएसआरटीसी ने 10 अतिरिक्त बसें शहर में चलाई हैं।
निजी ट्रांसपोर्टर 50 प्रतिशत किराया बढ़ाए बिना 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ वाहन चलाने के लिए तैयार नहीं हैं। ट्रांसपोर्टरों और सरकार के रवैये से जनता परेशान हो रही है। वीरवार को भी शहर की सड़कों से मेटाडोर गायब रहीं। यात्री स्टॉपेज पर पहुंचे, लेकिन मेटाडोर नहीं मिलने से उन्हें पैदल या अन्य विकल्प से गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। बस स्टैंड, बिक्रम चौक, सतवारी, ज्यूल चौक, बख्शीनगर, रिहाड़ी, परेड जैसे व्यस्ततम चौक सुनसान दिखे। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को ऑटो में अधिक किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। उधर, ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं, पांच से 10 किलोमीटर सफर का दो सौ से तीन सौ रुपये किराया लिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री सिर पर सामान उठाए पैदल ही चलते दिखे। सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच कोई सहमति नहीं होने से शुक्रवार को भी निजी बसें और मेटाडोर बंद रहेंगी।
----------
इन रूटों पर चलाई गई हैं अतिरिक्त सरकारी बसें
शहर में मेटाडोर नहीं चल रही हैं, ऐसे में लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जेकेएसआरटीसी ने शहर में बसों की संख्या बढ़ा दी है। 20 इलेक्ट्रिक बसों के अतिरिक्त 10 विशेष बसें शहर में चलाई जा रही हैं। इन 10 नई बसों के रूट रूपनगर-जानीपुर, रेलवे स्टेशन-केसी मोड-सांबा, रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड-आरएस पुरा, अंबफला-रूपनगर-तालाब तिल्लो, बस स्टैंड-अखनूर-पालनवाला, बस स्टैंड से बाड़ी ब्राह्मणा, जानीपुर से बन तालाब, बस स्टैंड से अखनूर, बस स्टैंड से आरएस पुरा, रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक हैं।
विज्ञापन
--
यूनियन की चेतावनी, मांगें पूरी
होने तक रखेंगे चक्का जाम
मिनी बस वर्कर यूनियन की चेतावनी है कि सरकार जब तक मांगें पूरी नहीं करती, वे चक्का जाम रखेंगे। यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार चिब का कहना है कि 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ हम वाहन नहीं चला सकते, इससे उन्हें काफी घाटा उठाना पड़ेगा। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि सरकार ने उनके साथ बातचीत किए बिना ही यह फैसला थोप दिया है, जो नामंजूर है। कहा कि जब तक सरकार 50 प्रतिशत किराया नहीं बढ़ाती तब तक हड़ताल पर अड़े रहेंगे।