फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,traders fedration,smart store, jammu news

स्मार्ट स्टोर के खिलाफ आंदोलन करेंगे व्यापारी, जम्मू बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन
protest,traders fedration,smart store, jammu news
जम्मू। वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन ने जम्मू में प्रस्तावित रिलायंस स्मार्ट स्टोर खुलने की परियोजना के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। फेडरेशन ने कहा कि इस परियोजना से जम्मू के छोटे व्यापारी खत्म हो जाएंगे। फेडरेशन इसे रोकने के लिए भूख हड़ताल, सड़क पर आंदोलन से लेकर जम्मू बंद तक करेगी। वीरवार को जम्मू में एक बैठक कर फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि रिलायंस स्मार्ट स्टोर के तहत जम्मू में करीब 100 स्टोर खोलने की योजना बनाई गई है। इन स्टोर में सब्जी, फल और किराना से लेकर शराब और बीयर तक मिलेगी। 25 घंटे ये स्टोर खुलेंगे। अगर ऐसा हुआ तो जम्मू का छोटा व्यापारी बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेस्ट प्राइज के खुलने के बाद से पहले ही छोटे दुकानदार नुकसान झेल रहे हैं। अंबानी और अडानी को बड़ी परियोजनाओं तक सीमित रखना चाहिए। छोटे व्यापारियों की भी सरकार को चिंता करनी चाहिए। रिलायंस स्टोर उन प्रदेशों में खुलने चाहिए, जिसमें तीन करोड़ से ज्यादा की आबादी हैं। जम्मू-कश्मीर की आबादी एक करोड़ 25 लाख है और यहां पर आतंकवाद व अन्य मसलों के चलते पहले ही लोग परेशान हैं। पाकिस्तान और चीन से प्रदेश की सीमाएं लगती हैं। अस्थिरता का माहौल हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन

------
सभी व्यापारियों को एकजुट होने की अपील
फेडरेशन के अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि वे इस मसले पर एकजुट हो जाएं, ताकि जम्मू-कश्मीर के छोटे व्यापारियों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 की समाप्ति का जम्मू के लोगों ने स्वागत किया था, लेकिन अब जम्मू के लोगों को ही नुकसान झेलने को मजबूर किया जा रहा है। नई शराब नीति से पहले शराब के कारोबारियों को खत्म कर दिया गया। अब बार बंद किए गए हैं। रिलायंस स्टोर खुले तो जम्मू के छोटे व्यापारियों का वजूद मिट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed