{"_id":"611581fa8ebc3efcd917fc6a","slug":"protest-samba-news-jmu2414656167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियाबत को शिफ्ट करने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियाबत को शिफ्ट करने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घगवाल। तहसील घगवाल के पहाड़ी क्षेत्र में नियाबत को शिफ्ट करने पर लोगों ने राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय सरपंच जसबीर सिंह ने कहा कि सुराडा गांव में नियाबत का कार्यालय बनाया गया था, जो कई वर्षों से यहीं पर था। लेकिन गत दिवस उक्त गांव से नियाबत को स्थानांतरण कर चार किलोमीटर दूर दूसरे गांव पटयाडी में बना दिया गया। इससे लोगों में रोष है।
सरपंच के अनुसार इस संबंध में जब नायब तहसीलदार सुराडा से बात की, तो उनकी कहासुनी हो गई, जिसको लेकर सरपंच ने स्थानीय लोगों के साथ राजस्व विभाग के खिलाफ घगवाल तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। साथ ही नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में कुलभूषण सिंह, सूरज प्रकाश पंगोत्रा, दर्शन कुमार, सागर सिंह, सरपंच तरसेम सिंह, सुरेश संब्याल, सुरेश रतन, केशव खजुरिया, निशांत शर्मा, अजीत राज, किशोर उपाध्याय, ओमपाल व राजेश शर्मा भी मौजूद थे।
मामले में नायब तहसीलदार चरणजीत रैना ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। कहा कि उन्होंने यही बोला था कि फ़ोन पर बात नहीं करनी है, आप कार्यालय में आकर बात करें। नियाबत को यहां से स्थानांतरण करने का निर्णय जिला उपायुक्त के आदेश पर किया गया है।