{"_id":"6367fe1e7bc10c117e650384","slug":"protest-reasi-news-jmu2717222157","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल कार परियोजना की मांग पर मुख्य मार्ग बंद करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल कार परियोजना की मांग पर मुख्य मार्ग बंद करेंगे ग्रामीण
विज्ञापन
शिवखोड़ी के आधार शिविर रनसू में धरने पर बैठे स्थानीय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। रनसू से केबल कार प्रोजेक्ट बनाने को लेकर हुए सर्वे का पता चलने के बाद शुरू हुई हड़ताल रविवार को भी जारी रही। तीसरे दिन भी स्थानीय लोगों तथा जनप्रतिनिधियों का धरना आधार शिविर में चलता रहा। सभी ने केबल कार परियोजना पर हुए नए सर्वे का कड़ा विरोध किया, और कोटला में हुए पुराने सर्वे के मुताबिक ही केबल कार चलाने की मांग की गई। इस दौरान कहा गया कि सोमवार को वे मुख्य मार्ग जाम करेंगे।
धरने के दौरान कहा गया कि उनकी जायज मांग पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वे अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। मौके पर ही फैसला किया गया कि सोमवार से वह रनसू से कंडा तक जाएंगे। इसके बाद मुख्य मार्ग को बंद किया जाएगा। किसी प्रकार के वाहन को भी नहीं चलने दिया जाएगा। इस दौरान हड़ताल के चलते आधार शिविर के मुख्य बाजार की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं।
साथ ही यात्री वाहन भी नहीं चले। शिवखोड़ी में आने वाले यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिल सकी। रविवार को पौनी की डीडीसी रीता शर्मा और कोठियां की सरपंच नीलम शर्मा भी धरने में शामिल हुईं, और लोगों का समर्थन किया। देर शाम को डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग और भाजपा जिला प्रधान शील मगोत्रा भी धरना स्थल पर पहुंचे व ग्रामीणों से बात की।