{"_id":"61eaff436850b104e92300bf","slug":"protest-reasi-news-jmu2523536179","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर भड़के जल शक्ति विभाग कर्मी, मार्ग रोक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर भड़के जल शक्ति विभाग कर्मी, मार्ग रोक किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सड़क मार्ग बंद कर नारेबाजी करते हुए जलशक्ति विभाग रियासी के कर्मचारी।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। दिसंबर का वेतन जारी न किए जाने पर शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने पौनी जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर प्रदर्शन किया। धरने के दौरान विभाग कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
यूनियन के प्रधान देवेंदर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें इस माह वेतन नहीं मिला है। वेतन महीने की शुरूआत में दिया जाना था, जिसके न मिलने से लोहड़ी भी फीकी रही। वेतन के लिए अधिकारियों से भी मिले, लेकिन उनको कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। बताया जाता है कि डिवीजन में कार्यरत एक्सईएन सेवानिवृत्त होने से कार्यालय का काम रुका हुआ है।
भड़के कर्मचारियों ने कहा कि पद खाली होने का खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है। वहीं, कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते पौनी, बारादरी, तलवाड़ा जाने वाले वाहनों को लगभग एक घंटे तक रुकना पड़ा। जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रही। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनका वेतन कुछ दिनों के भीतर जारी नहीं किया गया तो वह कामकाज बंद कर हड़ताल पर उतर आएंगे।

सड़क मार्ग बंद होने के कारण रियासी-पौनी मार्ग पर लगा वाहनों का जाम।- फोटो : REASI
विज्ञापन