{"_id":"5f68f0198ebc3eb72c52afbc","slug":"protest-reasi-news-jmu219173749","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की आपूर्ति नहीं होने पर सड़कों पर उतरे दो गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की आपूर्ति नहीं होने पर सड़कों पर उतरे दो गांवों के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जलशक्ति विभाग की लापरवाही के चलते दो गांवों के लोग आमने-समने आ गए हैं। सोमवार को पानी की सप्लाई के लिए दोनों गांवों के लोगों ने अलग-अलग विरोध जताया। सोमवार दोपहर को जेडी पंचायत के लोग मिनी सचिवालय पहुंचे और मुख्य गेट पर जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि विभाग ने उनके गांव में दी जाने वाली सप्लाई से अन्य गांवों को पानी दिया है। इस कारण उन्हें नियमित पानी नहीं मिल रहा है। बाद में ग्रामीण एडीसी राजिंदर शर्मा को समस्या से अवगत करवा कर जल्द कदम उठाने की गुहार लगाई। एडीसी के आश्वासन के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।
वहीं, शाम को पंचायत खैरल के लोग नारेबाजी करते हुए रियासी-पौनी सड़क पर टालीमोड़ इलाके में एकत्र हुआ। उन्होंने कहा कि उन का तीस वर्ष पुराना स्टेशन है, जहां से पानी की सप्लाई जड्ड, खैरल, चेतर, पट्टा, टालीमोड़ व कांसकसा को दी जाती है। मगर विभागीय कर्मचारियों की मनमानी के चलते उनको बीस दिन से पानी नहीं मिल रहा है। इस के लिए उन्होंने तीन दिन पहले भी प्रदर्शन किया था, लेकिन स्थिति जस के तस है।
जनप्रतिनिधियों ने लगाया नजरअंदाज करने का आरोप
पानी की सप्लाई के लिए जेडी और खैरल के ग्रामीण आमने-सामने आ गए है। पंचायत खैरल के सरपंच नुर फातिमा, पंच विक्रांत डोगरा, ज्योति राजपूत, रवीना बीबी, अब्दुल रशीद, संसार चंद, मोहम्मद लतीफ, इश्फाक रहमान व बदरा बीबी ने टालीमोड में किए प्रदर्शन में कहा कि उन की कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। लोग सियासत के जाल में फंसे हुए हैं। जनप्रतिनिधियों को गुमराह किया जाता है। इसलिए मंगलवार को पंचायत खैरल के सभी जनप्रतिनिधि अपना इस्तीफ जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को सौपेंगे।