{"_id":"5feb76588ebc3e3c833a801b","slug":"protest-ramban-news-jmu225790334","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में अनियमित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में अनियमित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। रामबन के मोत्रा चौक इलाके में बिजली की अनियमित कटौती के खिलाफ लोगों ने एनएसयूआई पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रोष जताया। बाद में डीसी के माध्यम से उपराज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर समस्या दूर करने की गुहार लगाई।
डीसी ने लोगों के विरोध प्रदर्शन के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की और आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या को संबंधित विभाग के नोटिस में लाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए फिरोज खान ने कहा कि रामबन जिले की जनता बिजली संकट का सामना कर रही है। जिला में बिजली की कटौती बेरोकटोक जारी है, बिजली दरों में पीडीडी द्वारा मनमाने तरीके से बढ़ोतरी की गई है। दूर-दराज के क्षेत्रों शहरों और कस्बों में भी समस्या बढ़ गई है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
मोत्रा, गोविंदपुरा, फैलती गांधारी, परनोत, बत्ती पोगल, कुंडा, निरा पांचाल तुलिहाल मालीगम, दनमस्ता सुजमतना, उखडाल, नील, रामसू, बटोत, राजगढ़ में बिजली सुविधा सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसलिए समस्या को जल्द दूर किया जाए।