फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest, private school

Jammu News: बेटे को स्कूल से निकालने पर सड़क पर उतरी कैंसर पीड़िता

विज्ञापन
protest, private school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। केसी स्कूल में दो दिन पहले बच्चों में झड़प हो गई थी। प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए आठ बच्चों को निलंबित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही अभिभावकों ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। हरि पार्क के बाहर एकत्रित हुए अभिभावकों ने स्कूल परिसर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच प्रबंधन ने निलंबन का समय 15 दिन का कर दिया।
प्रदर्शन में न्याय के लिए एक ऐसी मां भी पहुंची, जो कैंसर पीड़िता हैं। उन्होंने बताया कि वह कीमोथेरेपी ले रही हैं, लेकिन बच्चे को इंसाफ दिलवाने के लिए सड़क पर संघर्ष करने के लिए मजबूर है। वह नहीं जानती कि कब तक को निलंबित रहना पड़ेगा। आगे कहा कि सक्षम नौंवी का छात्र है। उसके पिता ड्राइवर है। जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि बेटा झगड़ा नहीं कर सकता। वह तो घर का काम भी संभालता है। घटना के बाद बेटा तनावग्रस्त हो गया। दूसरी ओर, परिवार को समर्थन में रोष जताने पहुंचे पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान अमित कपूर का कहना है कि बच्चे को इसलिए असीमित समय के लिए निकाला गया क्योंकि उसके पिता ड्राइवर हैं। अगर विधायक होते तो बच्चे को दर्द से नहीं गुजरना पड़ता।
विज्ञापन


अनुशासन सिखाने के लिए की थी कार्रवाई
इस संबंध में प्रधानाचार्य अनुपमा सिन्हा ने बताया कि बच्चे आपस में फाइट कर रहे थे जिससे उनकी जेब तक फट गई। अनुशासन सिखाने के लिए निलंबित का फैसला लिया। सक्षम की मां को कैंसर है, इस बारे में जानकारी नहीं थी। इस कारण अब केवल 15 दिन के लिए निलंबित किया है। बच्चे को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed